Home
  Breathe Free
क्या यह खाँसी है या अस्थमा?
उपचार एवं नियंत्रण
सामान्य प्रश्न
और सहायता

ब्रीदफ़्री के बारे में

 
About Cipla
ब्रीदफ़्री (breathefree) लोगों को दी जाने वाली सेवा है जो Cipla के 75 वर्ष पूरे होने पर Cipla की ओर से शुरू की गई है. यह आप जैसे लोगों या अस्थमा से पीड़ित आपके किसी परिचित की मदद के लिए बनाई गई है. साँस संबंधी बीमारियों से लड़ने की मूलभूत विशेषता के साथ Cipla भारत की एक प्रमुख फ़ार्मा कंपनी है, इसलिए ब्रीदफ़्री (breathefree) पहल के लिए यह सबसे अधिक उपयुक्त है.

About Cipla

ब्रीदफ़्री (breathefree) के कई जागरूकता कार्यक्रम और गतिविधियाँ चल रही हैं जैसे ब्रीदफ़्री कैंप, ब्रीदफ़्री क्लिनिक, ब्रीदफ़्री के बारे में बताने वाली सामग्री और वेबसाइट breathefree.com जहाँ आप अभी आए हैं. हालाँकि ब्रीदफ़्री (breathefre) की पहल कई हैं, लेकिन वे सभी एक ही उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध हैं. भारत और पूरे विश्व में लोगों को उनके अस्थमा को नियंत्रण मे रखने में मदद के लिए. जिससे वे काम, व्यायाम, पार्टी, छुट्टियाँ... और संपूर्ण और अच्छे जीवन का आनंद ले सकें.

breathefree.com में आपका स्वागत है

यदि आपको या आपके बच्चे को अस्थमा निकला है, तो सबसे पहले यह जान लें कि आपको घबराने या चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. अस्थमा के रोगी आज अपनी जीवनशैली से समझौता किए बिना सामान्य जीवन बिता सकते हैं.

दुनिया में तकरीबन 30 करोड़ लोग और भारत में लगभग 3 करोड़ लोगों को अस्थमा है. इसलिए आप अकेले नही हैं. यहाँ तक कि अनेक सफल लोगों को अस्थमा है. उनमें से कुछ कारोबार के मुख्य कर्ताधर्ता, फ़िल्मी सितारे और खेल के सितारे भी हैं. उनके जैसे ही आप भी अपना अस्थमा नियंत्रित कर सकते है और जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकते हैं.

breathefree.com आपको बताता है कि यह कैसे संभव है. इसे अस्थमा के रोगियों की मदद के लिए बनाया गया है, इसमें लोगों को इस क्रॉनिक (लंबी अवधि की) बीमारी की देखरेख के लिए ज़रूरी जानकारी और विश्वास दिलाया जाता है ताकि वे संतोष के साथ जीवन जी सकें. .

इसलिए यदि आपको या आपके बच्चे को बार-बार होने वाली या लंबे समय तक चलने वाली खाँसी, कोई एलर्जी, साँस की समस्या, बहुत अधिक रुकावट, सीने में संक्रमण या साँस संबंधी या सीने संबंधी लक्षण हैं, तो आप सही स्थान पर आए हैं. breathefree.com पर आपको अस्थमा के बारे में सब कुछ मिलेगा. लोग कैसे अपना अस्थमा नियंत्रित कर इसके साथ सामान्य जीवन जी सकते हैं. और आप अस्थमा के साथ भी कैसे संपूर्ण जीवन का आनंद ले सकते हैं.