Home
  Breathe Free
क्या यह खाँसी है या अस्थमा?
उपचार एवं नियंत्रण
सामान्य प्रश्न
और सहायता
 
बच्चे के ट्रिगर्स सामान्य प्रश्न बच्चों की कहानियाँ बच्चों के इन्हेलर्स
 

बच्चों में अस्थमा

Important Points to Remember

अस्थमा ट्रिगर्स क्या हैं?

ट्रिगर्स वे चीज़ें हैं जो आपके बच्चे में अस्थमा का दौरा शुरू कर सकती हैं या उसे बिगाड़ सकती हैं. ट्रिगर्स सभी जगह हैं. आपका घर, स्कूल, खेल का मैदान ट्रिगर्स से भरे हुए हो सकते हैं.

आपके बच्चे के लिए कुछ सामान्य अस्थमा ट्रिगर्स ये हो सकते हैं:
धूल और धुआँ
पराग कण और पौधे
स्कूल में चॉक के कण
मौसम का परिवर्तन
तीव्र भावनाएँ जैसे
हँसी और रोना
फ़र वाले जानवरों के बाल और पक्षियों के पंख
शारिरिक थकान
और व्यायाम

आपके बच्चे में केवल एक ट्रिगर हो सकता है या आपको अनेक चीजें ट्रिगर के रूप में मिल सकती हैं. एक बार यह मालूम हो जाने पर कि आपके बच्चे में कौन सी चीज़ अस्थमा को ट्रिगर करती है, इन ट्रिगर्स को नियंत्रित करने के लिए कदम बढ़ाना होगा. जब आप अपने घर से ट्रिगर्स को हटा देते हैं या अपने बच्चे को उन ट्रिगर्स से दूर रखते हैं जो बाहर स्थित हैं, तो आप अपने बच्चे की स्वस्थ रहने और अस्थमा दौरों के कम होने में सहायता करते हैं. अपने बच्चे के अस्थमा ट्रिगर्स की पहचान के लिए डॉक्टर से बात करें.

यदि आपके बच्चे के ट्रिगर ये हैं
आप यह कर सकते हैं
 
वे धूल कण जो चादर, कंबल, तकियों, गद्दों, सॉफ़्ट फ़र्नीचर, कालीनों और आपके बच्चे के मुलायम खिलौनों (स्टफ़्ड या सॉफ़्ट टॉय) जैसी चीज़ों में रहते हैं.






 
बिस्तर से संबंधित वस्तुओं को गर्म पानी में सप्ताह में एक बार धोएँ.
पूरी तरह सुखाएँ.
तकियों और कालीनों पर डस्ट प्रुफ़ कवर का उपयोग करे.
कालीन के उपयोग से बचें..
यदि आपको कालीन बिछाना ज़रूरी हो, तो उन्हें हर सप्ताह वेक्यूम (साफ़) करें और अपने घर की सफ़ाई उस समय करें, जब आपका बच्चा घर पर न हो.
उन मुलायम खिलौनों को चुनें जिन्हें आप धो सकते हैं.
मुलायम खिलौनों को गर्म पानी में धोएँ.
उन्हें पूरी तरह सुखाएँ, इससे पूर्व कि आपका बच्चा उनसे खेले.

 
आपके घर में मौज़ूद जानवर, जैसे बिल्लियाँ और कुत्ते.






 
पालतू पशुओं के बालों और धूल कणों को नियंत्रित करने के लिए हर सप्ताह वेक्यूम (सफ़ाई) करें.
बालों वाले और पंखों वाले जानवरों को एक साथ रखने से बचें. उन्हें अपने मुख्य लिविंग एरिया (घर में जहाँ आप रहते हैं) और शयनकक्ष से दूर रखें.
यदि आप पालतू प्राणी रखना ही चाहते हों, तो इनके बजाए मछली रखें.
 

 
खाद्य पदार्थ





 
चूँकि अस्थमा के रोगियों को परहेज़ नहीं करना पड़ता, परंतु कुछ बच्चों को मूँगफली या मेवे, अंडे, गाय के दूध, शेल मछली, खाने के कृत्रिम रंग से एलर्जी हो सकती है....कृपया अपने बच्चे के ट्रिगर पर निगरानी रखें, जहाँ तक संभव हो उनसे बचें और डॉक्टर को इसके संबंध में जानकारी दें.
 

 
व्यायाम













 
अस्थमा के लिए सबसे अच्छा व्यायाम योग और तैराकी तथा स्प्रिंटिंग (कुछ दूर तक तेज़ गति से चलना) जैसे खेल हैं, क्योंकि इनमें लगातार दौड़ने की जरूरत नहीं है. कुछ अस्थमा पीड़ित बच्चों को व्यायाम करने के पहले रिलीवर (तुरंत आराम पहुँचाने वाली दवा) का उपयोग करने से लाभ होता है.
आपका बच्चा कोई खेल चुने उसके पहले डॉक्टर से सलाह लें.
अचानक कुछ हो जाने पर अपने बच्चे को शांत रहने और शिक्षक को तुरंत सूचित करने के बारे में बताएँ.
अपने बच्चे के रिलीवर का अतिरिक्त पैक उसकी किट (बैग) में हमेशा उसके साथ रखें, और स्कूल को अपने टेलीफ़ोन नंबर के साथ आपातकालीन निर्देश लिख कर दें.
 

 
कॉक्रोच

 
काउंटर, सिंक, टेबल और फ़र्श को साफ़ और कचरे से मुक्त रखें.
सिंक में रात भर के लिए गंदे बरतन न छोड़ें.
खाद्य पदार्थों को हवाबंद डिब्बों में रखें.
कचरे के डिब्बे को ढँक कर रखें.
 

 
सीलन भरे स्थानों जैसे रसोई, बाथरूम और तलघरों में पनपने वाली फफूँद.





 
यदि आपको सख्त सतहों पर सीलन या फफूँद दिखाई दे, तो उसे साबुन और पानी से साफ कर दें. और उस स्थान को पूरी तरह सूखने दें.
शॉवर लेते, खाना बनाते और बरतन साफ़ करते समय बाथरूम और किचन में एग्ज़ॉस्ट फ़ैन का उपयोग करें या खिड़की को खुला रखें.
पानी जहाँ से लीक होता है उसे जितनी जल्दी हो सके बंद कर दें जिससे फफूँद पनप न सके.
सीलन या गीली चीज़ों को पूरी तरह सुखा दें, जिससे फफूँद न बन सके.
 

 
धूम्रपान और बाहरी वायु प्रदूषण




















 
स्वयं धूम्रपान न करें और किसी दूसरे को अपने बच्चे के पास यहाँ तक कि आपके घर पर भी धूम्रपान न करने दें.
अपने परिवार के लोगों से घर के बाहर धूम्रपान करने का अनुरोध करें क्योंकि धुआँ परदों, सोफ़ा, कालीन में लंबे समय के लिए समा जाता है और यह आपके बच्चे के लिए एक प्रमुख ट्रिगर बन सकता है.
अपने बच्चे को उस समय बाहर खेलने दें, जब बाहर हवा साफ़ हो.
ऐसे बाहरी खेलों को सीमित कर दें, जिनमें लंबे समय तक तेज़ दौड़ना हो.
अपने बच्चे के अस्थमा के ख़तरे के संकेतों पर ध्यान दें. यदि आपको संकेत दिखाई देने लगें, तो घर के बाहर गतिविधियों को सीमित कर दें. इसके बारे में अपने बच्चे के डॉक्टर से अवश्य चर्चा करें.
यदि आप पाते हैं कि किसी विशिष्ट उत्पाद के उपयोग से आपके बच्चे का अस्थमा बिगड़ रहा है तो दूसरे उत्पादों को आज़माकर देखें. आपका बच्चे को उत्पादों में मौज़ूद रसायनों से एलर्जी हो सकती है. अध्ययन बताते हैं कि एक मच्छर अगरबत्ती से आपका बच्चा 75 से 137 सिगरेट्स के बराबर एक विशेष पदार्थ वायु प्रदूषकों के संपर्क में आता है.
 

 
रासायनिक इरिटैंट्स (उत्तेजक पदार्थ) जिनमें क्लीनर्स, पेंट्स, एडहेसिव्स, कीटनाशक, सौंदर्य प्रसाधन, मॉस्किटो कॉइल या एयर फ़्रेशनर्स शामिल हैं.


 
यदि आपके लिए उत्पाद का उपयोग करना ज़रूरी हो, तो यह ध्यान रखें कि आपका बच्चा आस-पास न रहे.
खिड़कियाँ या दरवाज़े खोल दें या एग्ज़ॉस्ट फ़ैन का उपयोग करें.
लेबल पर लिखे निर्देशों का पालन हमेशा याद से करें.
 


कृपया ध्यान दें : यह ट्रिगर्स की कोई संपूर्ण सूची नहीं है. यदि आपके बच्चे को अस्थमा है, तो आपको अपने बच्चे के ट्रिगर का ध्यान रखना होगा और अपने बच्चे को उनके संपर्क से बचने के लिए कहना होगा. यदि आपको अपने बच्चे के ट्रिगर्स, लक्षणों और उपचार के बारे में कोई शंका (सवाल) हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें.



  ©2010 ब्रीद फ़्री (Breathe Free), सर्वाधिकार सुरक्षित.