इन्हेलर्स का उपयोग कैसे करें

यूएसए (USA) और यूके (UK) जैसे सबसे विकसित देशो में, इन्हेलर ने अस्थमा के प्राथमिक चिकित्सा के रूप में गोलियों और सिरप का स्थान ले लिया है. इन्हेलर अस्थमा को नियंत्रित करने का सबसे आसान, सुरक्षित और प्रभावशाली तरीक़ा सिद्ध हुआ है और अस्थमा पीड़ित को भरपूर जीवन जीने की आज़ादी देता है.

इन्हेलेशन में, आप इन्हेलर नामक एक छोटे से डिवाइस (मशीन) का उपयोग कर मुँह से दवा को साँस द्वारा खींचते हैं. यह ज़्यादा प्रभावशाली है क्योंकि इन्हेल की गई दवा सीधे और तुरंत वहाँ अर्थात् फेफड़े की हवा नलियों में पहुँचा दी जाती है, जहाँ इसकी ज़रूरत है. प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और चिकित्सा संस्थानों ने क्लिनिकल अध्ययन और अनुसंधान से यह सिद्ध कर दिया है कि इन्हेलर सुरक्षित हैं.

इन्हेलर्स द्वारा दो प्रकार की दवाइयाँ ली जाती हैं जिन्हें कंट्रोलर्स और रिलीवर्स कहा जाता है. ये आपके डॉक्टर द्वारा बताई जाती हैं. इन्हेलर के मुख्य दो प्रकार निम्न हैं:

• मीटर्ड डोज़ इन्हेलर्स (MDI) को स्प्रे इन्हेलर भी कहा जाता है, और
• ड्राय पाउडर इन्हेलर्स (DPI).


रेवोलाइज़र
रेवोलाइज़र पलमोनरी (फेफड़ों से संबंधित) में दवा पहुँचाने के लिए कम लागत वाली, उपयोग में आसान और पर्यावरण हितैषी मशीन है. रेवोलाइज़र फेफड़ों में उचित मात्रा में और बेहतर तरीक़े से दवा पहुँचाकर अस्थमा को नियंत्रित करने और उसका उपचार करने में मदद करती है.

एमडीआई के साथ ज़ीरोस्टेट-वीटी स्पेसर (स्प्रे इन्हेलर)

ज़ीरोस्टेटवीटी स्पेसर, मेज़र्ड डोज़ इन्हेलर्स के साथ उपयोग की जाने वाली मशीन है. ज़ीरोस्टेटवीटी स्पेसर समन्वय संबंधी समस्याओं को हल करने में मदद करती है तथा फेफड़ों में दवा पहुँचाना और आसान बनाती है. यह ऑरोफ़ेरेंजियल(ऑरोफ़्रेंक्स से संबंधित) के जमाव को कम करके दुष्प्रभावों को कम करता है.

रोटाहेलर

रोटाहेलर कई रोटाकैप्स के साथ उपयोग किया जाने वाला सूखे पावडर का पारदर्शी इन्हेलर है. मशीन के पारदर्शी होने से रोगियों को यह पता चलता है कि दवा की पूरी मात्रा साँस के द्वारा ली गई है या नहीं. इससे फेफड़ों में बेहतर तरीक़े से दवा पहुँचती है और इस प्रकार अस्थमा के नियंत्रण और उपचार में मदद मिलती है.

बेबी मास्क के साथ ज़ीरोस्टेट-वीटी स्पेसर

हफ़ पफ़ किट बच्चों के लिए उपयोग में आसान किट है, जिसमें बेबीमास्क और ज़ीरोस्टेटवीटी स्पेसर शामिल है. हफ़पफ़ किट की सहायता से कोई बच्चा दवा की पूरी मात्रा साँस के द्वारा ले सकता है. इस प्रकार यह बच्चे के लिए दवा का पूरा लाभ लेने में सहायक है.

पीक फ़्लो मीटर
पीक फ़्लो मीटर (ब्रीद-ओ-मीटर) एक आसान हाथ से चलने वाली मशीन है, जो साँस लेने की समस्याओं और अस्थमा का पता लगाने में मदद करती है. जैसे आपके पास ब्लड प्रेशर की जाँच करने के लिए BP इंस्ट्रूमेंट और शुगर की जाँच के लिए ग्लूकोमीटर होता है, उसी प्रकार अस्थमा के लिए पीक फ़्लो मीटर (ब्रीद-ओ-मीटर) थर्मामीटर जैसा है. जब पीक फ़्लो मीटर (ब्रीद-ओ-मीटर) की रीडिंग सामान्य हो, तो इससे पता चलता है कि आपका अस्थमा नियंत्रण में है.