एलर्जिक राइनाइटिस

लक्षण

एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षण आमतौर पर तब होते हैं जब आप एलर्जेन के संपर्क में आते हैं, और उनको पहचानना काफी आसान होता है. शुरुआती लक्षणों में से कुछ में शामिल हैं:

  1. लगाकर छींकना, खासकर सुबह के समय
  2. नाक बहती है और एक पतला, स्पष्ट दिखनेवाला नाक से गले में गिरने (पोस्ट नेज़ल)  वाला द्रव जो गले में खराश का कारण बन सकता है
  3. आंखों से पानी आना और उनमें खुजली होना
  4. कान, नाक और गले में खुजली

बाद में होने वाले लक्षणों में शामिल हैं:

  1. भरी हुई नाक 
  2. सिरदर्द
  3. थकान और चिड़चिड़ापन
  4. कान बंद होना 
  5. सूंघने के अहसास में कमी

समय के साथ, एलर्जी पैदा करने वाले तत्व (एलर्जेन्स) आपको कम प्रभावित कर सकते हैं, और आपके लक्षण पहले से कम गंभीर हो सकते हैं.

 

एलर्जिक राइनाइटिस बनाम सामान्य जुकाम

एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षणों को गलती से सामान्य जुकाम माना जा सकता है. हालांकि, लक्षणों में कुछ अंतर होते हैं जो आपको दोनों के बीच अंतर करने में मदद कर सकते हैं.

एलर्जिक राइनाइटिस

सामान्य जुकाम

एलर्जेन्स के कारण होता है 

रोगाणुओं के कारण होता है

आपको आमतौर पर बुखार या
शरीर में दर्द नहीं होता

आपको बुखार और शरीर में दर्द होता है

आपकी नाक का श्लेष्म साफ और
पानी जैसा होता है

आपकी नाक का श्लेष्म पीला या हरा
और गाढ़ा होता है

छींक का हमला बंद होने से पहले, आप कई बार छींकते हैं

छींक कम होती है, और आमतौर पर एक समय में कुछ तक ही सीमित होती हैं

छींक का हमला बंद होने से पहले, आप कई बार छींकते हैं

छींक कम होती है, और आमतौर पर एक समय में कुछ तक ही सीमित होती हैं

आंखों से बहुत ज्यादा पानी आता है

आंखों से पानी नहीं आता

लक्षण कुछ दिनों से ज्यादा समय तक रहते हैं

लक्षण कुछ दिनों में दूर हो जाते हैं

 

यदि आपको लगता है कि आपको एलर्जिक राइनाइटिस के कुछ/सारे लक्षण हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि आप सही निदान और उपचार के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें. एलर्जिक राइनाइटिस का समय पर इलाज करवाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे अस्थमा, कान के संक्रमण और साइनुसाइटिस जैसी जटिलताएं हो सकती हैं

 

For more information on the use of Inhalers, click here

Please Select Your Preferred Language