लोकप्रिय लेख
फेफड़ों, उनकी आम समस्याओं और उनकी भलाई सुनिश्चित करने के उपायों के बारे में अपनी समझ बढ़ाएँ
क्या आपको पता है
अफवाह या तथ्य?
फेफड़ों की बीमारियों के बारे में आम गलतफहमियों के पीछे की सच्चाई पर से पर्दा उठाएँ और वह सही जानकारी पाएँ जो आपको सही फ़ैसले लेने में मदद करेगी
बचपन का अस्थमा उम्र बढ़ने के साथ चला जाता है
बचपन का अस्थमा उम्र बढ़ने के साथ चला जाता है
अस्थमा जानलेवा नहीं है
अगर घरघराहट नहीं है, तो मतलब अस्थमा नहीं है
डाइटरी सप्लीमेंट (आहार पूरकों) से अस्थमा ठीक हो
सकता है
रोगी पर पूरा ध्यान देने वाली पहल
फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित रोगियों को चुनौतियों पर जीत हासिल करने और सही फ़ैसले लेने की ताकत देने की ज़ोरदार पहल
सोशल मीडिया केंद्र
अवार्ड और पहचान
पहचान जो हमारे सफ़र में मील के पत्थरों को दर्शाती है, यह उस निष्ठा का जश्न है जिसने अनगिनत लोगों की ज़िन्दगियों को छुआ है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सभी देखेंक्या सीओपीडी पूरी तरह से ठीक हो सकता है?
अफ़सोस कि सीओपीडी पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकता है, लेकिन आप सही इलाज से और अपनी जीवनशैली में बदलाव लाकर इसके लक्षणों पर काबू ज़रूर पा सकते हैं और अपने जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं।1
क्या सीओपीडी छूत की बीमारी है?
सीओपीडी छूत की बीमारी नहीं है। आपको यह बीमारी किसी और से नहीं लग सकती। आमतौर पर सीओपीडी धूम्रपान से, बायोमास धुएँ के संपर्क में आने से, वायुप्रदूषण से या लंबे समय तक हानिकारक धुएँ के संपर्क में रहने से होता है। 2
क्या सीओपीडी आनुवंशिक है?
अल्फ़ा-1 एंटीट्रिप्सिन डेफ़िशियेंसी नाम का एक विकार है जिसकी वजह से सीओपीडी हो सकता है। लेकिन ज़्यादातर लोगों में धूम्रपान से या फेफड़ों को उत्त्तेजित करने वाली चीज़ों के संपर्क में आने से सीओपीडी होता है। 6
क्या धूम्रपान से सीओपीडी बिगड़ सकता है?
हाँ, धूम्रपान से सीओपीडी बिगड़ सकता है। धूम्रपान से सीओपीडी के होने और उसके बिगड़ने दोनों का ही खतरा बहुत बढ़ जाता है, जो आखिरकार मृत्युदर में बढ़ोतरी की वजह बनता है। धूम्रपान नहीं करने वालों के मुकाबले धूम्रपान करने वालों में सीओपीडी होने की ज़्यादा संभावना रहती है और धूम्रपान की मात्रा बढ़ने के साथ खतरा भी बढ़ता जाता है। पैसिव स्मोकिंग (अप्रत्यक्ष धूम्रपान) भी एक जोखिम है जिसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। सीओपीडी को सँभालने और रोकने के लिए धूम्रपान बंद करना ज़रूरी है। धूम्रपान बंद करने से सीओपीडी का बढ़ना कम हो सकता है और मृत्युदर में गिरावट आ सकती है। निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरपी (एनआरटी) से धूम्रपान छोड़ने में मदद मिल सकती है।7
क्या धूम्रपान नहीं करने पर भी सीओपीडी होने की संभावना है?
हाँ, अगर आप धूम्रपान नहीं करते हैं, तो भी आपको सीओपीडी हो सकता है। धूम्रपान नहीं करने वालों में बायोमास धुएँ और काम की जगह पर हानिकारक चीज़ों के संपर्क में आने से और वायुप्रदूषण से सीओपीडी हो सकता है।3