एलर्जिक राइनाइटिस क्या है?

एलर्जन किसी भी ऐसी चीज़ को कहते हैं, जिससे एलर्जी होती है। एलर्जिक राइनाइटिस, जिसे हे फ़ीवर के नाम से भी जाना जाता है, तब होता है, जब आपकी नाक पराग, धूल, माइट्स, फफूंद या जानवरों की रूसी जैसे किसी पदार्थ (एलर्जन) के कारण उत्तेजित हो जाती है। जब आपको एलर्जिक राइनाइटिस होता है, तो आपका शरीर इन हानिरहित चीज़ों पर प्रतिक्रिया देता है, जिससे छींक, बहती या बंद नाक और आँखों में खुजली जैसे लक्षण पैदा होते हैं। इससे ज़िंदगी मुश्किल हो सकती है और कुछ लोगों में यह दमा का भी रूप ले सकता है। 1

मौसमी एलर्जिक राइनाइटिस राइनाइटिस का सबसे आम कारण है पराग, जो बदलते मौसम के साथ लक्षणों को बढ़ाता है। 1 एलर्जिक राइनाइटिस एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है, जिससे विश्व भर में 40 करोड़ लोग पीड़ित हैं। 2 यह भारत में लगभग 30% लोगों को प्रभावित करता है।

Allergic rhinitis

एलर्जिक राइनाइटिस और सामान्य सर्दी के बीच अंतर

एलर्जिक राइनाइटिस

Itchy eyes

आँखों में खुजली

Redness in eyes

आँखों में लाली

Itchy nose

नाक में खुजली

Wheezing

घरघराहट

Lasts as long as exposed to the trigger

ट्रिगर के संपर्क में रहने तक होता है

Allergic Rhinitis

सामान्य सर्दी

Sore throat

ख़राब गला

Cough

खाँसी

Body Ache

बदन दर्द

Fever

बुख़ार

Lasts for 3 to 14 days

3 से 14 दिन तक रहती है

नॉन-एलर्जिक राइनाइटिस के कारण

नॉन-एलर्जिक राइनाइटिस तब होता है, जब नाक की मांसपेशियाँ फैल जाती हैं, जिससे सूजन, बंद नाक और बहुत ज़्यादा कफ की समस्या होती है। इसका सही कारण ज्ञात नहीं है, लेकिन यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे हवा में मौजूद उत्तेजक (जैसे धूल या धुआँ), मौसम में बदलाव, संक्रमण (जैसे सर्दी), कुछ खाने और पीने की चीज़ें (जैसे मसालेदार खाना या शराब), कुछ दवाएँ (जैसे ऐस्पिरिन या बीटा ब्लॉकर्स), हॉर्मोनल बदलाव (जैसे गर्भावस्था या थायरॉइड की समस्याएँ) और नींद से जुड़ी समस्याएँ (जैसे पीठ के बल लेटना या एसिड रीफ्लक्स)। 6

Allergic rhinitis

एलर्जिक राइनाइटिस का वर्गीकरण

Allergic rhinitis

मौसमी एलर्जिक राइनाइटिस
मौसमी एलर्जिक राइनाइटिस का मतलब है कि आपको इसके लक्षण वर्ष में कुछ विशिष्ट समय पर ही होते हैं। यह अक्सर तब होता है, जब आपको पराग से एलर्जी हो, जो ज़्यादातर वसंत और शरद ऋतुमें पाया जाता है। पराग जैसेघर के बाहर के एलर्जन येमौसमी एलर्जीज़ पैदा करते हैं।

Allergic rhinitis

बारहमासी एलर्जिक राइनाइटिस
बारहमासी एलर्जिक राइनाइटिस का मतलब है कि आपको ये लक्षण साल भर रहते हैं। ऐसा ज़्यादा तब होता है जब आपको हमेशा आपके आस-पास रहने वाली चीज़ों से एलर्जी हो, जैसे धूल या धुआँ। इस प्रकार की एलर्जी डस्ट माइट्स और जानवरों की रूसी जैसी बाहरी चीज़ों के कारण किसी भी समय हो सकती है। 1,8

Allergic rhinitis

मिश्रित एलर्जिक राइनाइटिस
कई बार, लोगों को ऐसे लक्षण होते हैं, जो इन श्रेणियों में नहीं आते। जैसे, कुछ लोगों को ठंडे मौसम में पराग से एलर्जी हो सकती है, लेकिन उन्हें इसकी समस्या ग़र्मियों केमौसम मेंभी होती है। कुछ लोगों को कई प्रकार की मौसम एलर्जी हो सकती है और उन्हें सामान्य एलर्जी के मौसम के बाद भी अस्वस्थ महसूस हो सकता है। तो यह समस्या सिर्फ मौसमी या बारहमासी एलर्जी तक सीमित नहीं है। इसलियेप्रत्येक व्यक्ति केलिये उत्तम उपचार सुनिश्चित करने के लिये एलर्जिक राइनाइटिस को गंभीरता और लक्षणों की अवधि के अनुसार वर्गीकृत करना महत्वपूर्ण है। 7

Allergic rhinitis

नॉन-एलर्जिक राइनाइटिस
कुछ लोगों को छींक, बंद नाक या बहती नाक जैसे एलर्जी से मिलते-जुलते लक्षण होते हैं, लेकिन उन्हें असल में एलर्जी नहीं होती। इसे नॉन एलर्जिक राइनाइटिस (NAR) कहा जाता है। जहाँ एलर्जी में रोग-प्रतिकार प्रणाली एलर्जन्स पर प्रतिक्रिया देती है, वहीं NAR रोग-प्रतिकार प्रणाली को शामिल नहीं करता। यह एलर्जन्स के बिना दीर्घकालिक नाक के लक्षण पैदा करने वाली स्थिति है। 6

एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षण

एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थों के संपर्क में आने के बाद पैदा होने वाले लक्षणों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं1:

Allergic rhinitis

नाक में खुजली और नाक बहना

Allergic rhinitis

छींक

Allergic rhinitis

बंद नाक

Allergic rhinitis

सूंघने में परेशानी

Allergic rhinitis

आँखों से पानी आना

Allergic rhinitis

खाँसी