नेबुलाइज़र क्या है?

नेबुलाइज़र एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो तरल दवा को बारीक एरोसोल या धुंध में बदल देता है ताकि इसे फ़ेस मास्क या माउथपीस के ज़रिए फेफड़ों तक ले जाया जा सके।

ऐसी कई प्रक्रियाएँ हैं जिनसे तरल दवा को एरोसोल या धुंध में बदला जा सकता है। इन प्रक्रियाओं केआधार पर नेबुलाइज़र को अलग-अलग प्रकारों में श्रेणीबद्ध किया गया है (नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है)।

नेबुलाइज़र के प्रकार

नेबुलाइज़र तीन प्रकार केहोतेहैं।

1. जेट नेबुलाइज़र

जेट नेबुलाइज़र प्रेशराइज़्ड (दबाई हुई) गैस/हवा का इस्तेमाल करकेएक पतली नली केज़रिए नेबुलाइज़र कप से तरल दवा को खींचता है। यह प्रेशराइज़्ड हवा या गैस कम्प्रेसर सेआती है।

तरल दवा को छोटे-बड़ेकणों सेबनेएरोसोल या धुंध में बदल दिया जाता है।

छोटेकण साँस सेखींच लिए जातेहैं, जबकि बड़ेकण दवा के कप की अंदरूनी दीवार सेटकराकर वापस दवा केकप/चेम्बर केअंदर चलेजातेहैं।

Jet Nebuliser

फ़ायदे:

liquid medicine for nebuliser

इसमें किसी भी तरह की तरल दवा को नेबुलाइज़ करना मुमकिन है।

less expensive icon

जेट नेबुलाइज़र सस्तेहोतेहैं।

नुकसान:

Portability remains an issue icon

जेट नेबुलाइज़र केसाथ पोर्टेबिलिटी (एक जगह सेदूसरी जगह लेजानेकी योग्यता) की समस्या रहती है।

कुछ रोगी जिन्हेंशारीरिक और संज्ञानात्मक कमज़ोरी है उन्हें नेबुलाइज़र केहिस्सों को जोड़नेमें दिक्कत आ सकती है।

2. मेश नेबुलाइज़र

मेश नेबुलाइज़र तरल दवा सेएरोसोल या धुंध बनानेकेलिए छोटेसुराखों वाली बारीक जाली या एपर्चर प्लेट का इस्तेमाल करता है। यह कंपन का इस्तेमाल करकेतरल दवा को जाली में सेधकेलता हैजिससेबारीक धुंध बनती है और फिर आसानी सेइस धुंध की साँस लेकर इसेफेफड़ों में पहुँचाया जा सकता है।

Mesh Nebuliser

फ़ायदे:

aerosol-generating icon

यह जेट नेबुलाइज़र केमुकाबलेबेहतर होता हैऔर इसमें लगातार एरोसोल बनानेकी कुशलता होती है।

uses less medication

इसमेंजेट नेबुलाइज़र केमुकाबलेकम दवा की मात्रा का इस्तेमाल करकेनेबुलाइज़ किया जा सकता है।

easy to carry icon

छोटेआकार, हल्केवज़न और बैटरी सेचलनेवाला सिस्टम होनेकी वजह सेयह आसान पोर्टेबिलिटी वाला और सुविधाजनक है।

नुकसान:

 nebulisers cannot be used to deliver suspensions icon

ज़्यादातर मेश नेबुलाइज़र का इस्तेमाल सस्पेंशन देनेके लिए नहीं किया जा सकता (सस्पेंशन आसानी सेबहतेनहीं हैं, इसलिए येमेश केसुराखों को बंद कर सकतेहैं)

Can be difficult to clean icon

इन्हेंसाफ़ करना मुश्किल हो सकता है।

more expansive icon

येजेट नेबुलाइज़र सेज़्यादा महँगेहोतेहैं।

3. अल्ट्रासोनिक नेबुलाइज़र

अल्ट्रासोनिक नेबुलाइज़र ऊँची फ़्रीक्वेंसी (आवृत्ति) वाली ध्वनि तरंगों (पीज़ोइलेक्ट्रिक क्रिस्टल सेपैदा किए जाते हैं) का इस्तेमाल करकेतरल दवा को साँस लेनेकेलिए बारीक धुंध में बदल देता है। जेट नेबुलाइज़र सेअलग, इसे कम्प्रेस की हुई हवा की ज़रूरत नहीं पड़ती हैजिससेयह कम शोर करता हैऔर तेज़ी सेकाम करता है।

ultrasonic Nebuliser

फ़ायदे:

Used to deliver inhaled medicines and saline for sputum induction icon

इसका फेफड़ों की बीमारियों केनिदान केलिए बलगम इकट्ठा करनेकी प्रक्रिया में इस्तेमाल होता है।

नुकसान:

Cannot be used to deliver viscous icon

चिपचिपेघोल या सस्पेंशन प्रदान करनेकेलिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

leftover medicine that cannot be nebulised icon

इसमेंभारी मात्रा में दवा की बर्बादी होती है।

Generates heat when in use icon

यह इस्तेमाल किए जानेपर गर्मी पैदा करता है; इसलिए, प्रोटीन और सस्पेंशन जैसी गर्मी-संवेदनशील सामग्री के लिए ठीक नहीं है।