अपने फेफड़ों की सेहत की जाँच करें
पिछली बार कब आपने अपने फेफड़ों की जाँच की थी? आपके फेफड़े आपकी पूरी सेहत में एक बहुत ही ज़रूरी भूमिका निभाते हैं और उनकी हालत समझना बेहद ज़रूरी है। अब वक्त आ गया है कि आप अपने फेफड़ों पर वो ध्यान दें जिसके वे हकदार हैं। अपना थोड़ा समय निकालकर कुछ सवालों के जवाब दें और अपने फेफड़ों की सेहत के बारे में कीमती जानकारी पाएँ।
चलिए आपके फेफड़ों की जाँच करें!
साँस लेना हमें ज़िन्दा रखता है, लेकिन अक्सर हम अपने फेफड़ों पर कोई खास ध्यान नहीं देते हैं। यह छोटा-सा प्रश्नोत्तर आपके फेफड़ों की मौजूदा सेहत का आकलन करेगा और अगर ज़रूरत हो, तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेने के लिए तैयार करेगा।
तो आइए आपके फेफड़ों की सेहत के बारे में सारी गलतफहमियाँ दूर करें!
