घरघराहट क्या है?

घरघराहट आपके साँस लेने पर आने वाली सीटी जैसी एक तेज़ आवाज़ को कहते हैं। यह अक्सर आपके फेफड़ों के श्वसन मार्ग आंशिक रूप से बंद या सूजे हुए होने के कारण होती है। घरघराहट अक्सर आपके साँस छोड़ने पर सुनाई देती है, जो श्वसन मार्ग में हल्के अवरोध का संकेत है। घरघराहट साँस लेने में परेशानी पैदा कर सकती है, और आपको सीने में जकड़न भी महसूस हो सकती है। घरघराहट किसी छुपी हुई बीमारी का संकेत हो सकती है।1,2

Wheezing

घरघराहट निम्नलिखित मेंसेकिसी बीमारी का संकेत हो सकती है:

Wheezing

श्वसन मार्ग के पतले होने या फेफड़ों में सूजन का कारण बनने वाली बीमारियाँ, जैसे सीओपीडी, दमा इत्यादि

Wheezing

साँस लेते समय आपका वॉइस बॉक्स (ध्वनि यंत्र) आंशिक रूप से बंद हो जाता है

Wheezing

न्युमोनिया, वायरल (विषाणुजन्य) संक्रमण इत्यादि

Wheezing

एसिड रीफ्लक्स, जिसमें पेट का एसिड उल्टा बह कर गले में आ जाता है।

Wheezing

साँस द्वारा छोटे पदार्थों का भीतर आना, जिनसे श्वसन मार्ग में अवरोध हो सकता है

Wheezing

स्लीप ऐप्निया (निद्रा अश्वसन) - जिसमें नींद के दौरान आपकी साँस बार-बार रुकती और शुरू होती है

Wheezing

पराग, धूल और रसायनों से एलर्जिक प्रतिक्रिया

घरघराहट केजोखिम केकारक

आपको घरघराहट होने की संभावना ज़्यादा होती है अगर आप कुछ जोखिम के कारकों से पीड़ित हों। कुछ सामान्य जोखिम के कारकों में निम्नलिखित शामिल हैं4-6:

Wheezing

धुम्रपान

Wheezing

फेफड़े का कैंसर

Wheezing

परिवार में एलर्जी का इतिहास

Wheezing

समय से पहले जन्म

Wheezing

एलर्जी पैदा करने वाली चीज़ें, जैसे पराग, फफूंद, धूल इत्यादि

Wheezing

संक्रमण पैदा करने वाले जीवाणुओं और कीटाणुओं से बार बार संपर्क (बच्चे)

रोगनिदान

आपकी घरघराहट का कारण समझने के लिये डॉक्टर आपसे आपके चिकित्सीय इतिहास और लक्षणों के बारे में पूछेंगे, ताकि बीमारी की बेहतर पहचान हो सके। वे आपसे निम्नलिखित जैसे सवाल पूछ सकते हैं7

Wheezing

आपको घरघराहट कब से हो रही है?

Wheezing

क्या यह समस्या व्यायाम के दौरान होती है?

Wheezing

कुछ खाने की चीज़ों से आपकी घराघराहट पैदा होती है?

Wheezing

क्या आपको हमेशा घरघराहट होती है?

Wheezing

आपको दिन में ज़्यादा घरघराहट होती है, या रात में?

Wheezing

क्या आप धुम्रपान करते हैं?

साथ ही, डॉक्टर एक स्टेथोस्कोप से आपकी साँस को सुनेंगे। शारीरिक परीक्षण हो जाने के बाद, डॉक्टर बीमारी की पुष्टि के लिये अतिरिक्त परीक्षणों का सुझाव दे सकते हैं।

सर्दी या ऊपरी श्वास नलिका के संक्रमण के लक्षणों के साथ होने वाली हल्की घरघराहट अक्सर समय के साथ ख़ुद ठीक हो जाती है। 3 लेकिन कुछ लक्षणों को तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है।

डॉक्टर से कब मिलें

निम्नलिखित में से किसी भी लक्षण और संकेत के साथ घरघराहट होने पर डॉक्टर दिखायें:
साँस लेने में परेशानी हँफ़नी

घरघराहट की इन स्थितियों में आपातकालीन इलाज करायें:
अगर यह एलर्जी पैदा करने वाली कोई दवा लेने या कोई चीज़ खाने के बाद अचानक शुरूहो।
इसके बाद साँस लेने में गंभीर परेशानी होने लगे किसी पदार्थ (जैसे खाना या कोई चीज़) द्वारा गले में अवरोध के कारण शुरू हो। त्वचा पर नीलापन दिखाई दे

Wheezing

घरघराहट का प्रबंधन

घरघराहट पैदा करने वाली स्थितियों या कारकों के आधार पर, लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। सुझाई गयी दवाएँ लेने से जल्द राहत मिल सकती है। दवाओं के साथ, आप घरघराहट रोकने के कुछ अन्य उपाय भी कर सकते हैं7:

Wheezing

बलगम को ढीला करने के लिये ग़र्म पेय पदार्थ पियें

Wheezing

धुम्रपान और धुम्रपान करने वाले लोगों से बचें

Wheezing

हवा को ग़र्म रखने के लिये ह्युमिडिफ़ायर का इस्तेमाल करें

Wheezing

एलर्जन के संपर्क से बचें

Reference

  1. Gong H. Wheezing and Asthma [Internet]. Nih.gov. Butterworths; 2017. Available from:Click here
  2. Understanding the symptoms of wheezing. WebMD. [cited 2024 Feb 28]. Available from:Click here
  3. Mayo Clinic. Wheezing Causes [Internet]. Mayo Clinic. 2018. Available from:Click here
  4. Moore K Wheezing: Definition, causes, treatments, and more [Internet]. Healthline. 2016 [cited 2024 Feb 28]. Available from: Click here
  5. Bozaykut. Evaluation of Risk Factors for Recurrent Wheezing Episodes. Journal of Clinical Medicine Research. 2013;
  6. Crist AP, Anna Maria Hibbs. Prematurity-associated wheeze: current knowledge and opportunities for further investigation. Pediatric Research [Internet]. 2022 Dec 3;94(1):74–81. Available from: Click here
  7. Wheezing. WebMD. WebMD; 2002. Available from: Click here