हँफ़नी क्या है?

हँफ़नी, जिसे दमा फूलना भी कहा जाता है, तब होती है, जब आपके श्वसन मार्ग पतले हो जाने के कारण साँस लेना मुश्किल हो जाता है। इसका संबंध अक्सर COPD, दमा जैसी दीर्घावधि बीमारियों के साथ पाया जाता है। कई बार, यह भारी व्यायाम के बाद या बेहद गर्म अथवा ठंडे मौसम से भी हो सकता है। अगर आपको दैनिक गतिविधियाँ करते समय हँफ़नी महसूस होती है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है, और इस बारे में आपको अपने डॉक्टर से ज़रूर बात करनी चाहिए। 1,2

हँफ़नी कई प्रकार की दीर्घावधि स्वास्थ्य समस्याओं का लक्षण हो सकती है, जैसे:

Breathlessness

क्रोनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीस

Breathlessness

दमा

Breathlessness

अनेमिया

Breathlessness

ऐंक्साइटी (घबराहट)

हँफ़नी के उपचार का लक्ष्य अक्सर इस बीमारी की जड़ को मिटाना होता है। आपके डॉक्टर जाँच करेंगे कि आपकी साँस की तकलीफ़ का कारण क्या है और उसके उपचार के लिए दवाओं का सुझाव देंगे। 1

अगर अचानक आपका दम फूलने लगे, तो क्या करना चाहिये

Breathlessness

शांत रहने की कोशिश करें; घबराहट से हँफ़नी और बढ़ सकती है।

Breathlessness

अगर इसका कोई स्पष्ट कारण न हो, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें या अस्पताल जायें।

Breathlessness

अगर आपको दमा है, तो अपने डॉक्टर द्वारा सुझाए गए इनहेलर का इस्तेमाल करें।

Breathlessness

Reference

  1. Bozkurt B, Mann DL. Shortness of Breath. Circulation. 2003 Jul 15;108(2).
  2. Diagnosing and Treating Shortness of Breath. www.lung.org. Available from:Click here