निरंतर खाँसी क्या है?

खाँसी गले से बलगम या बाहरी पदार्थों को निकालने की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। कई बीमारियाँ बार-बार खाँसी पैदा कर सकती हैं। हालांकि ज़्यादातर खाँसी 2 सप्ताह के भीतर ठीक या बेहतर हो जाती है, लेकिन वयस्कों में 8 सप्ताह या उससे ज़्यादा (या बच्चों में 4 सप्ताह) रहने वाली खाँसी को निरंतर या दीर्घावधि खाँसी कहा जाता है।

इस प्रकार की खाँसी आपके जीवन स्तर को प्रभावित कर सकती हैऔर उल्टी, थकान और नींद ख़राब होने जैसे लक्षण पैदा कर सकती है। साथ ही आपको बोलने में भी परेशानी हो सकती है। 1,2

Persistent Cough

निरंतर खाँसी केसामान्य कारणों में धुम्रपान, ब्रोंकाइटिस, दमा, सीओपीडी और श्वसन नलिका के संक्रमण शामिल हैं। कारण जानने के लिये, आपके डॉक्टर आपके लक्षणों और चिकित्सीय अतीत की जाँच कर सकते हैं और आवश्यकतानुसार कुछ अतिरिक्त जाँचों का सुझाव दे सकते हैं। अगर आपको दीर्घकालीन खाँसी है, तो सही दवाओं केसाथ तुरंत उपचार के लिये अपने डॉक्टर से संपर्क करें। 1

Reference

  1. Learn About Chronic Cough [Internet]. www.lung.org. Available from: Click here
  2. Morice AH, Millqvist E, Bieksiene K, Birring SS, Dicpinigaitis P, Domingo Ribas C, et al. ERS guidelines on the diagnosis and treatment of chronic cough in adults and children. European Respiratory Journal. 2019 Sep 12;55(1):1901136.