अपने नेबुलाइज़र केहिस्सों को जानें

नेबुलाइज़ करने की प्रक्रिया नेबुलाइज़र सिस्टम या नेबुलाइज़र किट की मदद से की जाती है। जेट नेबुलाइज़र (ये सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले नेबुलाइज़र हैं) में पाँच मुख्य हिस्से हो ते हैं।

1. कम्प्रेसर

कम्प्रेसर नेबुलाइज़र सिस्टम के काम को जारी रहने की शक्ति देता है। यह उपकरण ट्यूबिंग से जुड़े नोज़ल के ज़रिए बाहरी हवा को जबरन पम्प करता है। कम्प्रेसर एक पावर सोर्स सेजुड़ा होता है।

2. ट्यूबिंग

ट्यूबिंग कम्प्रेस की हुई हवा (दबाई हुई हवा) को कम्प्रेसर से दवा के कप तक पहुँचाती है जिस से तरल दवा एरोसोल या धुंध में बदल जाती है।

tubing in hindi

3. नेबुलाइज़िंग चेम्बर

इस हिस्से में तरल दवा उड़ेली जाती है। कम्प्रेसर जो कम्प्रेस की हुई हवा ट्यूबिंग के ज़रिए पम्प करता है, वह हवा इस कप में तरल दवा को एरोसोल या धुंध में बदल देती है।

nebulising chamber

4. फ़ेस मास्क/माउथपीस

फ़ेस मास्क या माउथपीस वाले हिस्से का इस्तेमाल कर के रोगी दवा की धुंध की साँस ले सकता है। अगर फ़ेस मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो सुनिश्चित करें कि फ़ेस मास्क किसी फासले के बगैर कसकर अपनी जगह पर बैठ जाए। माउथपीस के मामले में सुनिश्चित करें कि माउथपीस को दाँतों के बीच मज़बूती से पकड़ा गया हो और उसे होठों से पूरी तरह सेढक दिया गया हो।

5. नेबुलाइज़र का फ़िल्टर

नेबुलाइज़र के फ़िल्टर नेबुलाइज़र सिस्टम का एक ज़रूरी हिस्सा हैं। नेबुलाइज़र आस-पास की हवा या ऑक्सीजन को दबाकर पम्प करते हैं जिससे तरल दवा को एरोसोल की हुई दवा में बदलने में मदद मिलती है।

यह हवा दवा के कप में जाने से पहले फ़िल्टर से गुज़रती है, जिससे कम्प्रेस की हुई हवा में मौजूद छोटे-छोटे कणों को हटानेमें मदद मिलती है। फ़िल्टर की नियमित रूप से जाँच की जानी चाहिए और ज़रूरत पड़ने पर इसे बदल देना चाहिए।

निष्कर्ष

आपको अपने नेबुलाइज़र के सभी हिस्सों के बारे में पता होना चाहिए और साथ ही यह जानकारी भी होनी चाहिए कि उन्हें कैसे जोड़ना है, कैसे सँभालना है और कब बदलना है ताकि आपको नेबुलाइज़ेशन का बेहतरीन फ़ायदा मिल सके।