नेबुलाइजर के हिस्सों को कब बदलें

जैसा किसी भी दूसरी मशीन के साथ होता है, नेबुलाइज़र को भी बेहतरीन तरीके से काम करने के लिए अच्छे रखरखाव की ज़रूरत पड़ती है। नेबुलाइज़र और उसके सहायक हिस्सों को साफ़ और कीटाणुरहित करना ज़रूरी है ताकि बैक्टीरिया का पनपना और इन्फ़ेक्शन रोका जा सके। इस के अलावा, हिस्सों के खराब हो जानेपर भी उन्हें बदलना ज़रूरी होता है।

याद रखने के लिए मुख्य बातें [जेट नेबुलाइज़र के बारे में]

कारगर इलाज सुनिश्चित करने के लिए यह ज़रूरी है कि सही समय पर नेबुलाइजर के अंशों को बदल दिया जाए। खराब हिस्सों से दवा प्रदान करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है, कुशलता कम हो सकती है और दूषण का खतरा बढ़ सकता है। नेबुलाइज़र के हिस्सों का रखरखाव करने और उन्हें बदलने के बारे में नीचे एक गाइड दिया गया है।

1. कम्प्रेसर

कम्प्रेसर नेबुलाइज़र सिस्टम के काम को जारी रहने की शक्ति देता है। यह डिवाइस ट्यूबिंग से जुड़े नोज़ल के ज़रिए बाहरी हवा को जबरन पम्प करता है। कम्प्रेसर एक पावर सोर्स से जुड़ा होता है।

compressor hindi

2. दवा कप - नेबुलाइजिंग कक्ष

प्रत्येक प्रक्रिया के बाद इसे उपकरण मैनुअल में दिए गए सफाई निर्देशों के अनुसार साफ़ किया जाना चाहिए।

nebulising chamber

3. ट्यूबिंग

ट्यूबिंग कम्प्रेसर से प्रेशराइज़्ड हवा (दबाई हुई हवा) को दवा के कप तक पहुँचाती है जिससे तरल दवा एरोसोल या धुंध के रूप में बदल पाती है।

tubing in hindi

4. फ़ेस मास्क/माउथपीस

फ़ेस मास्क या माउथपीस वाले हिस्से का इस्तेमाल करके रोगी दवा की धुंध की साँस ले सकता है। अगर फ़ेस मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो सुनिश्चित करें कि फ़ेस मास्क किसी फासले के बगैर कसकर अपनी जगह पर बैठ जाए। माउथपीस के मामले में सुनिश्चित करें कि माउथपीस को दाँतों के बीच मज़बूती से पकड़ा गया हो और उसे होठों से पूरी तरह से ढक दिया गया हो।

face mask in hindi

5. कंप्रेसर एयर फ़िल्टर

यह फ़िल्टर डिस्पोजेबल है। इसका रंग बदलने पर, यानी सफेद से पीले रंग में बदलने पर, इसे बदल देना चाहिए। इसे दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, धोना नहीं चाहिए या किसी अन्य सामग्री से बदलना नहीं चाहिए।

filter in hindi

नेबुलाइज़र की खराबी को सँभालना

nebuliser icon
अगर नेबुलाइजर का नियमित रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है, तो एक और नेबुलाइज़ेशन किट पास रखना बेहतर है।
Keep all information about the nebuliser
जिस नेबुलाइज़र का इस्तेमाल किया जा रहा है उसके बारे में सारी जानकारी अपने पास रखें ताकि आप उसे बदलने के लिए फ़ौरन एक नया नेबुलाइज़र खरीद सकें।
Contact your doctor or healthcare specialist
आपातकालीन स्थिति में मदद पाने के लिए अपने डॉक्टर या हेल्थकेयर स्पेशलिस्ट से संपर्क करें।
pharmacy icon
जो केमिस्ट या मेडिकल स्टोर ज़रूरत पड़ने पर जल्दी से आपको एक नया नेबुलाइज़र यूनिट दिला सके, उसके बारे में सारी जानकारी अपने पास रखें।