निजता नीति

निजता नीति हम आपकी निजता का आदर करते हैं और आपके निजी विवरण की निजता और सुरक्षा की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सिप्ला लिमिटेड आपसे अनुरोध करता है कि इस सिप्ला वेबसाइट (आगे "वेबसाइट" कहा जाएगा) तक पहुँचने या इसका इस्तेमाल करने से पहले इस निजता नीति बयान को बड़े ध्यान से पढ़ें और इस पर पुनर्विचार करें। अगर आप इस वेबसाइट तक पहुँचने या इसका इस्तेमाल करने के लिए आगे बढ़ते हैं, तो आप किसी भी अपवाद के बगैर इस निजता नीति बयान का पालन करने के लिए सहमत होते हैं। अगर आप इस निजता नीति बयान से असहमत हैं, तो आप इस वेबसाइट तक नहीं पहुँच सकते या इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते। सिप्ला लिमिटेड, इसकी सहायक कंपनियाँ, इसके सहयोगी और इसकी समूह कंपनियाँ (आगे "सिप्ला" कहा जाएगा) पहले से कोई सूचना दिए बगैर, किसी भी समय इस जानकारी में और सामग्री जोड़ने, इसमें से सामग्री हटाने या इसमें सुधार करने का अधिकार सुरक्षित रखती हैं।

निजी जानकारी इकट्ठा करना

यह वेबसाइट आपकी किसी भी निजी जानकारी को अपने आप इकट्ठा करने और/या प्राप्त करने के लिए तैयार नहीं की गई है। जब तक आप वेबसाइट तक नहीं पहुँचते हैं और/या कोई निजी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाते हैं, तब तक सिप्ला आपको व्यक्तिगत रूप से पहचान नहीं कर सकता है।

सक्रिय रूप से जानकारी इकट्ठा करना: सिप्ला वह निजी जानकारी इकट्ठा करता है जिसे आप सिप्ला वेबसाइटों पर डेटा फ़ील्ड में भरते हैं। उदाहरण के लिए, आप अलग-अलग विषयों और सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए, जहाँ भी लागू हो, अपना नाम, डाक पता, ई-मेल पता, निवेशक विवरण, पेशा, फ़ोटो, मेडिकल रिकॉर्ड और/या दूसरी निजी जानकारी प्रस्तुत या साझा कर सकते हैं। आपकी निजता की रक्षा करने के लिए आपको सिप्ला को ऐसी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं करवानी चाहिए जिसका ख़ास तौर पर अनुरोध नहीं किया गया हो। जब आप अपने दूसरे अकाउंट जैसे कि फ़ेसबुक, ट्विटर, जीमेल, वगैरह का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन करते हैं, तो हम आपके रजिस्ट्रेशन के लिए ज़रूरी जानकारी ऐसे अकाउंट से लेंगे ताकि हम आपसे बातचीत जारी रखें और जहाँ भी लागू हो, आपको सेवाएँ प्रदान करते रहें।

निष्क्रिय रूप से जानकारी इकट्ठा करना: आपके द्वारा सिप्ला वेबसाइटों पर अपने विज़िट की जानकारी सक्रिय रूप से प्रस्तुत किए बगैर भी सिप्ला वेबसाइटें ऐसी जानकारी इकट्ठा कर सकती हैं। यह जानकारी अलग-अलग तकनीकों, जैसे कि कुकी, इंटरनेट टैग और वेब बीकन का इस्तेमाल करके इकट्ठा की जा सकती है। यह वेबसाइट इसमें से कुछ जानकारी कैप्चर कर सकती है, जैसे कि आप अभी-अभी जिस वेबसाइट पर गए उसका यूआरएल, इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पते, जीपीएस लोकेशन डेटा, मोबाइल फ़ोन सर्विस प्रोवाइडर, ऑपरेटिंग सिस्टम का विवरण, आपके कंप्यूटर का ब्राउज़र वर्शन, वगैरह। निष्क्रिय रूप से जानकारी इकट्ठा करने वाली तकनीकें सिप्ला को बेहतर सेवा देने, उपभोक्ता की पसंद के आधार पर साइटों को अनुकूलित करने, सांख्यिकी संकलित करने, रुझानों का विश्लेषण करने और दूसरे तरीकों से वेबसाइट को चलाने और सुधारने की अनुमति देकर आपके लिए वेबसाइट का इस्तेमाल आसान बना सकती हैं। अतिरिक्त पहचान योग्य जानकारी के बगैर, इन तकनीकों द्वारा इकट्ठा की गई ऐसी जानकारी का इस्तेमाल आपकी पहचान करने के लिए नहीं किया जा सकता है।

निजी जानकारी के इस्तेमाल का उद्देश्य

सिप्ला आपके द्वारा वेबसाइट के ज़रिए दी गई निजी जानकारी का इस्तेमाल आपके सवालों के जवाब देने, आपसे कुशल ढंग से बातचीत करने और आपको कुशल सेवा देने के लिए करेगा। जब आप वेबसाइट पर किसी फ़ॉर्म या डेटा फ़ील्ड में निजी जानकारी भरते हैं, उसके बाद सिप्ला पहचान करने वाली कुछ तकनीकों का इस्तेमाल कर सकता है ताकि उस वेबसाइट को आपकी निजी पसंद "याद" रखने की अनुमति दे सके, जैसे कि वेबसाइट के वे सेक्शन जिन पर आप अक्सर जाते हैं और अगर आप चुनते हैं, तो आपकी लॉगिन जानकारी।

सिप्ला सभी लागू कानूनों का पालन करते हुए आपकी जानकारी इकट्ठा करेगा, उसे रखेगा और उसका इस्तेमाल करेगा। आप अपनी उस निजी जानकारी की मात्रा और प्रकार को कभी भी सीमित कर सकते हैं जो सिप्ला आपके बारे में प्राप्त करता है, इसके लिए आपको वेबसाइट पर फ़ॉर्म या डेटा फ़ील्ड में कोई भी निजी जानकारी नहीं भरने का विकल्प चुनना होगा। हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएँ आपको सिर्फ़ तभी उपलब्ध कराई जा सकती हैं अगर आप हमें अपनी सही निजी जानकारी देते हैं। वेबसाइट के दूसरे हिस्सों में आपसे यह पूछा जा सकता है कि क्या आप अपनी रुचियों से मेल खाने वाले ऑफ़र, प्रमोशन और अतिरिक्त सेवाओं के लिए हमारी संपर्क सूचियों से बाहर निकलना चाहते हैं या इनमें शमिल होना चाहते हैं। अगर आप शामिल होना चुनते हैं, तो हम मार्केटिंग और प्रमोशन के उद्देश्य के लिए इस जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, लागू कानून के अनुसार और आपकी सहमति से हम आपको खबरें और न्यूज़लेटर, ख़ास ऑफ़र और प्रमोशन भेजने और आपकी रुचियों से मेल खाने वाले प्रोडक्ट या जानकारी के बारे में आपसे संपर्क करने के लिए आपके ईमेल पते का इस्तेमाल करेंगे। हम अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए सवालों के जवाब देने के लिए भी आपसे संपर्क कर सकते हैं।

स्पैम करना

हम "स्पैम करने" का समर्थन नहीं करते हैं। अगर आपने हमें जानकारी भेजने के लिए कहा है या अगर आपने हमारे किसी भी प्रमोशन कैम्पेन के लिए रजिस्टर करते समय हमें अपना विवरण दिया है, तो हम आपकी पसंद के अनुसार समय समय पर आपको ईमेल भेज सकते हैं। आप हमारी तरफ़ से भेजे गए ईमेल में दिए लिंक का इस्तेमाल करके मार्केटिंग से जुड़ी जानकारी नहीं प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं।

जानकारी का खुलासा नहीं करना

सिप्ला, ऐसी कुछ कंपनियाँ जिनके साथ सिप्ला संयुक्त कार्यक्रम चला सकता है और ऐसे व्यक्ति और संस्थाएँ जिनके साथ सिप्ला व्यावसायिक गतिविधियाँ चलाने के लिए अनुबंध करता है, वेबसाइट पर उपलब्ध निजी जानकारी तक पहुँच सकती हैं।

सिप्ला किसी और को आपकी निजी जानकारी न तो बेचता है और न ही किराए पर देता है।

अगर यह निजी जानकारी आगे की प्रोसेसिंग या सिप्ला के व्यवसाय से जुड़ने के लिए ज़रूरी है, तो सिप्ला इसे थर्ड पार्टी के साथ साझा कर सकता है। इस दौरान साझा की गई जानकारी थर्ड पार्टी के साथ गोपनीयता एग्रीमेंट के और जिस प्रयोजन के लिए जानकारी शुरू में इकट्ठा की गई थी उसके लिए लागू कानून के अनुसार होगी और सिप्ला यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसे सभी थर्ड पार्टी सिप्ला की डेटा संरक्षण और निजता नीति और कार्यपद्धति का अनुपालन करें।

हम आपकी निजी जानकारी उस स्थिति में जारी कर सकते हैं जब हम यह मानते हैं कि जारी किया जाना लागू कानून का पालन करने के लिए ज़रूरी है। अगर पुनर्विचार करने के बाद हमारी राय में जारी करना कानून या विनियमन के अनुसार बाध्यकारी है, तो हम निजी जानकारी जारी कर सकते हैं।

निजी जानकारी का संरक्षण

सिप्ला पर्याप्त तकनीकी और सांगठनिक सुरक्षा उपाय बनाए रखेगा ताकि निजी जानकारी सुरक्षित रख सके। नीति के रूप में, सिप्ला ऐसे हर वेब पेज को सुरक्षित करता है जो निजी जानकारी इकट्ठा करता है; लेकिन इंटरनेट पर संचारित निजी जानकारी की गोपनीयता का आश्वासन नहीं दिया जाएगा।

हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप इंटरनेट पर निजी जानकारी भेजते समय सावधानी बरतें। सिप्ला एक ऐसी अवधि के लिए आपकी जानकारी अपने पास रखने के लिए बाध्य नहीं है जो उस मूल प्रयोजन से परे है जिसके लिए यह जानकारी इकट्ठा या प्रस्तुत की गई थी और न ही सिप्ला लागू कानूनों और सिप्ला की नीतियों और कार्यपद्धतियों का अनुपालन करने के लिए बाध्य है।

दूसरे वेबसाइटों के लिए लिंक

यह निजता नीति सिर्फ़ सिप्ला की वेबसाइटों पर लागू होती है। सिप्ला ऐसी दूसरी वेबसाइटों के लिए लिंक उपलब्ध करा सकता है, जो हमारी राय में आपकी रुचियों के अनुरूप हो सकती हैं। सिप्ला ऐसी वेबसाइट की विषय-वस्तु, ऐसी वेबसाइट लिंक तक आपकी पहुँच और ऐसी वेबसाइट पर आपने जो निजी जानकारी दी है या इस वेबसाइट ने इकट्ठा की है उसकी सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। ऐसी वेबसाइटों तक पहुँचने का जोखिम सिर्फ़ आपका है

कुकी

कुकी अल्फ़ान्यूमेरिक आइडेंटिफ़ायर होते हैं जिनमें थोड़ी मात्रा में वह डेटा होता है जिसे आम तौर पर एक अनाम यूनीक आइडेंटिफ़ायर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। ये आपके ब्राउज़र पर उस वेबसाइट से भेजे जाते हैं जिस पर आप जाते हैं और इन्हें आपके कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव में रखा जाता है। कृपया ध्यान दें कि कुकी किसी भी तरीके से हमें आपके कंप्यूटर/डिवाइस की पहुँच नहीं देती है और कुकी आपके कंप्यूटर/डिवाइस पर रखी किसी दूसरी जानकारी तक नहीं पहुँच सकती हैं।

हमारी वेबसाइट जानकारी इकट्ठा करने के लिए और हमारे साथ आपकी बातचीत में तेज़ी लाकर हमारी सेवा को बेहतर बनाने के लिए इन कुकी का इस्तेमाल करती है। आपकी पसंद को सँभालने और सुरक्षा, मार्केटिंग, संप्रेषण, एनालिटिक्स और शोध को बनाए रखने और बेहतरीन बनाने के प्रयोजनों के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

हम मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रकार की कुकी का इस्तेमाल करते हैं:

बुनियादी कुकी या पूरी तरह से ज़रूरी कुकी - ये कुकी हमारी वेबसाइट के काम करने और आपके लिए वेबसाइट पर घूमने-फिरने के लिए ज़रूरी हैं। कुछ सुविधाएँ इन कुकी के बगैर काम नहीं कर सकतीं। ये कुकी आपकी ब्राउज़िंग आदतों के बारे में कोई भी जानकारी इकट्ठा नहीं करती हैं।

कार्यात्मक कुकी - ये कुकी याद रखती हैं कि आप किस तरीके से हमारी वेबसाइट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और ये हमारी वेबसाइट के काम करने के तरीके में सुधार लाती हैं। ये एक पहले से तय अवधि के लिए आपके कंप्यूटर/डिवाइस पर बनी रहती हैं।

प्रदर्शन कुकी - कुछ कुकी से हमें अपनी वेबसाइट के प्रदर्शन और रूपरेखा में मदद मिलती है। उदाहरण के लिए, ये कुकी हमें आँकड़े दिखाती हैं कि वेबसाइट पर किन पेज पर सबसे ज़्यादा बार पहुँचा गया है, वेबसाइट से आपकी समस्याओं को दर्ज करने में हमारी मदद करती हैं और बताती हैं कि हमारा प्रचार कारगर है या नहीं।

टारगेट या ट्रैक करने वाली कुकी - हमारी वेबसाइट के कुछ पेज पर हम कुकी का इस्तेमाल इसलिए करते हैं ताकि जब आप वेबसाइट ब्राउज़ करें, तो हमें आपकी रुचियाँ समझने में मदद मिले, जिससे भविष्य में हम ख़ास तौर पर आपकी पसंद और ज़रूरत के अनुरूप सेवा तैयार करके आपको प्रदान कर सकें। इससे हमें आपको प्रासंगिक, रुचि-आधारित जानकारी देने में मदद मिलती है।

आपके पास किसी भी समय अपनी ब्राउज़र सेटिंग से अपनी कुकी को बदलने/नियंत्रित करने का विकल्प भी है। लेकिन अगर आप अपने ब्राउज़र में कुकी बंद कर देते हैं, तो आपके लिए हमारी वेबसाइट की कुछ सुविधाओं का पूरी तरह से अनुभव करना संभव नहीं होगा।

बच्चों द्वारा हमारी वेबसाइट और मोबाइल ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल

सिप्ला इस वेबसाइट पर जानबूझकर बच्चों (हम 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को "बच्चे" के रूप में परिभाषित करते हैं) से कोई निजी जानकारी इकट्ठा नहीं करता है या उसका इस्तेमाल नहीं करता है। हम जानबूझकर बच्चों को हमारे साथ बातचीत करने या हमारी किसी भी ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देते हैं। अगर आप माता/पिता या अभिभावक हैं और आपको पता चलता है कि आपके बच्चे ने हमें जानकारी दी है, तो कृपया हमसे संपर्क करें और हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए आपके साथ काम करेंगे।

हमारी वेबसाइट पर आपकी निजी जानकारी का अधिकार

पहुँच का अधिकार: आपको हमसे अपने निजी विवरणकी प्रति माँगने और यह जाँचने का अधिकार है कि हम इसे कैसे प्रोसेस कर रहे हैं।

सुधार करने का अधिकार: अगर आपको लगता है कि हमारे पास आपके बारे में गलत या अधूरी जानकारी है, तो आपको हमें इसे ठीक करने या अद्यतन करने के लिए कहने का अधिकार है।

भुला दिए जाने का अधिकार: कुछ हालातों में आपको हमसे हमारे रिकॉर्ड से अपनी निजी जानकारी हटाने या मिटाने के लिए कहने का अधिकार है।

एतराज करने का अधिकार: आपको अपनी निजी जानकारी को प्रोसेस किए जाने पर एतराज करने का अधिकार है। आपको किसी भी समय अपने आप फैसला लिए जाने या प्रोफ़ाइलिंग के अधीन नहीं किए जाने का भी अधिकार है।

प्रोसेसिंग प्रतिबंधित करने का अधिकार: आपको उन मामलों में हमसे अपनी निजी जानकारी की प्रोसेसिंग को प्रतिबंधित करने के लिए कहने का अधिकार है जिनमें जानकारी गलत है या जानकारी की प्रोसेसिंग अवैध है। यह सिप्ला को कानूनी और विनियामक ज़रूरतों के लिए आपकी निजी जानकारी की प्रोसेसिंग से प्रतिबंधित नहीं करता है।

सहमति वापस लेने का अधिकार: अगर हम आपकी सहमति के आधार पर आपकी निजी जानकारी को प्रोसेस करते हैं, तो आप किसी भी समय अपनी सहमति वापस ले सकते हैं।

वहनीयता का अधिकार: आपको हमसे अपनी जानकारी आपको या किसी दूसरी थर्ड पार्टी को सौंपने के लिए कहने का अधिकार है।

अगर आप भविष्य में किसी सिप्ला व्यवसाय या सिप्ला कार्यक्रम से बातचीतों से बाहर निकलना चाहते हैं, तो आप जिस वेबसाइट पर आए हैं, कृपया उस पर "हमसे संपर्क करें" लिंक पर क्लिक करके हमसे संपर्क करें।

सिप्ला से की गई सभी बातचीतों में कृपया रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल किए गए ई-मेल पते (अगर लागू हो), वेबसाइट का पता और अपने अनुरोध का विवरण शामिल करें। अगर आप अपनी निजी जानकारी को हटाना या सुधारना चाहते हैं और हमसे ई-मेल के ज़रिये संपर्क कर रहे हैं, तो कृपया ई-मेल की सब्जेक्ट लाइन में "हटाने का अनुरोध" या "सुधारने का अनुरोध", जैसा भी लागू हो, लिखें। हम सभी मुनासिब अनुरोधों का समय पर जवाब देने का भरसक प्रयास करेंगे। इस नीति में बताए गए अपने किसी भी अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए कृपया हमसे संपर्क करें।

शिकायतें और परिवेदनाएँ

आपके द्वारा हमें दिए गए निजी विवरण की प्रोसेसिंग या इन शर्तों के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों, गलत इस्तेमालों या चिंताओं की सूचना globalprivacy@cipla.com पर दी जानी चाहिए।

नीति में बदलाव

सिप्ला तकनीकी विकास, कानूनी और विनियामक बदलावों और अच्छे व्यावसायिक अभ्यासों को दर्शाने के लिए पहले से कोई सूचना दिए बगैर इस निजता नीति में सुधार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। अगर सिप्ला अपनी निजता अभ्यासों में बदलाव करता है, तो एक नई निजता नीति में उन बदलावों को दर्शाया जाएगा और संशोधित निजता नीति की प्रभावी तारीख इस अनुच्छेद में बताई जाएगी।

इस निजता नीति को पिछली बार 6 नवंबर, 2018 को अद्यतन किया गया था और यह उसी तारीख से प्रभावी है।