इंटरस्टीशियल लंग डिसीस क्या है?
इंटरस्टीशियल लंग डिसीस (ILD) फेफड़ों पर दाग़ (फाइब्रोसिस) लगने का कारण बनने वाली बीमारियों के एक बड़े समूह को दिया गया नाम है। दाग़ लगने के कारण फेफड़े कठोर हो जाते हैं, जिसके कारण ऑक्सीजन का रक्त में जाना मुश्किल हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप, साँस लेना मुश्किल हो जाता है। 1 ILD के लगभग 200 अलग-अलग प्रकार है। ILD से होने वाला फेफड़ों को नुकसान अक्सर समय के साथ बढ़ता है और उसे ठीक नहीं किया जा सकता, जिससे साँस की तकलीफ़ होती है और फेफड़ों की कार्य क्षमता में गिरावट आती है। 2 हालांकि, अगर ILD की पहचान जल्द हो जाये और उसका सही उपचार किया जाये, तो कई बार उनमें सुधार होना या उनका ठीक होना भी संभव है।

ILD में क्या होता है?
ILD में, चोट के कारण फेफड़े उत्तेजित हो जाते हैं और उनमें
दाग़ लग जाते हैं। 3, 4.
इसका मतलब है कि:
फेफड़े उत्तेजित होते हैं, जिसके कारण और ज़्यादा नुकसान होता है और दाग़ लगते हैं।
फेफड़े सही तरीके से काम नहीं करते, जिसके कारण साँस लेना मुश्किल हो जाता है, दम फूलने तथा सूखी खाँसी जैसे लक्षण पैदा होते हैं।
फेफड़े का टिशू मोटा हो जाता है, जिससे ऑक्सीजन रक्त में आसानी से प्रवेश नहीं कर पाता।
नियमित शारीरिक गतिविधियाँ करना मुश्किल हो जाता है। 3,4
ILD का ख़तरा किसे होता है?
किसी भी उम्र के किसी भी व्यक्ति को ILD हो सकता है, बच्चों को भी। इसका जोखिम बढ़ाने वाले तथ्यों में ILD का पारिवारिक इतिहास, रेडिएशन या कीमोथेरेपी जैसे कुछ उपचार और हानिकारक पदार्थों से संपर्क शामिल है। रियुमेटॉइड आर्थराइटिस (जोड़ प्रभावित होते हैं) जैसी बीमारियों से पीड़ित लोग, जिनकी रोग-प्रतिकार प्रणाली ग़लती से शरीर के अंगों पर हमला कर देती है, भी ILD होने का ज़्यादा जोखिम रखते हैं। 1
ILD के अलग-अलग प्रकार
इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (IPF):
इस प्रकार का ILD अज्ञात कारण से फेफड़ों में दाग़ लगाता
है, और इसका दीर्घावधि उपचार कमज़ोर होता है। इसके
लक्षणों में दम फूलने के लक्षण बढ़ने और सूखी खाँसी का
समावेश है। 5
सारकोइडोसिस
यह बीमारी विभिन्न अंगों में सूजी हुई ऊतकों (जिन्हें ग्रेनुलोमा कहा जाता है) के विकसित होने का कारण बनती है, जिसमें फेफड़े भी शामिल हैं, जिससे सूजन और घाव (scarring) हो सकता है।6,7
कनेक्टिव टिशूडिसीस - संबंधी ILD:
इस प्रकार के ILD का संबंध कनेक्टिव टिशूकी बीमारियों से
होता है और यह फेफड़ों में उत्तेजन या दाग़ का कारण बनता है।
एक्सपोज़र ILD:
यह प्रकार काम पर हानिकारक पदार्थों के संपर्क में आने से
होता है, जैसे एस्बेस्टस, कोयला या सिलिका की धूल।
पक्षियों की शौच या पक्षियों/कबूतरों के संपर्क में आने वाले
कुछ लोगों को हाइपरसेंसेटिविटी न्युमोनाइटिस होने का ख़तरा
होता है (जो ILD का उप-प्रकार है)8,9,10
दवा सेहोनेवाला ILD:
हृदय की दवाओं और कीमोथेरेपी की दवाओं जैसी कुछ दवाओं
सेILD हो सकता है, जिससे हल्के से गंभीर लक्षण हो सकते
हैं। 11
धुम्रपान-संबंधी ILD:
धुम्रपान जैसी जीवनशैली संबंधी आदतें फेफड़ों में उत्तेजन और
दाग़ पैदा करके ILD को बढ़ा सकती हैं, जिससे अंत में फेफड़ों
को ज़्यादा नुकसान होता है।
10
ILD के प्रबंधन और ILD को समझने में इन जोखिमों को पहचानने और डॉक्टर के साथ मिलकर लक्षणों पर नियंत्रण और जीवनस्तर में सुधार की योजना बनाने का समावेश होता है। 10
ILD की पहचान और जाँच
ILD की पहचान मुश्किल हो सकती है, क्योंकि इसके लक्षण कई अन्य बीमारियों से मिलते-जुलते हैं। आपको ILD होनेया न होने की पुष्टि के लिये आपके डॉक्टर एक विस्तृत चिकित्सीय इतिहास लेंगे और शारीरिक परीक्षण करेंगे। वे फेफड़ों की असामान्य आवाज़ों को सुनेंगे और जुड़ी हुई उंगलियों जैसे संकेतों की जाँच करेंगे। आपके डॉक्टर बीमारी की पुष्टि के लिये निम्नलिखित में से कुछ परीक्षणों का सुझाव दे सकते हैं:
ILD की पहचान के लिये सामान्य परीक्षण
रक्त परीक्षण:
इन परीक्षणों में ऑटोइम्यून बीमारियों या फफूंद अथवा
पक्षियों के प्रोटीन जैसे पर्यावरणीय घटकों पर प्रतिक्रिया के
संकेतों की तलाश करते हैं।
इमेजिंग टेस्ट:
छाती के एक्स-रेऔर HRCT स्कैन्स जैसे फेफड़ों के
परीक्षण आपके फेफड़ों में मौजूद किसी भी उत्तेजन या दाग़
को देखने में आपके डॉक्टर की मदद करते हैं।
पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFTs):
PFTs आपके फेफड़ों की कार्यक्षमता का मूल्यांकन करने में
मदद करतेहैं, यह देख कर कि आपके फेफड़े कितनी हवा रख
सकते हैं और आपके रक्त में कितना ऑक्सीजन जा रहा है। 10
हालांकि, कुछ मामलों में, अगर उपयुक्त परीक्षणोंसे आपकी बीमारी का पता न चले, तो आपके डॉक्टर बीमारी की पहचान के लिये फेफड़ेकी बायॉप्सी का सुझाव दे सकते हैं।1
>ILD का उपचार
ILD के लिये आपका उपचार आपकी स्थिति के कारण और गंभीरता पर निर्भर करता है। आपके डॉक्टर आपके साथ मिलकर एक विशिष्ट उपचार योजना तैयार करेंगे। हालांकि ILD उपचार और नुकसान रोकने और श्वसन आसान बनाने के लिये किये जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में अगर उपचार ILD पैदा करने वाले कारक के संपर्क से बचने के साथ किया जाये, तो बीमारी ठीक हो सकती है, यदि उपचार जल्द हुआ हो।
दवाएँ
आपके हुए ILD के प्रकार के आधार पर, आपके डॉक्टर आपके बीमारी को और बढ़ने से रोकने के लिये निम्नलिखित का सुझाव दे सकते हैं:
स्टेरॉइड्स:
ये दवाएँ आपके फेफड़ों में उत्तेजन कम करने में सहायक हो
सकती हैं। इन्हें गोली के रूप में लिया जा सकता है।
ऐंटीफाइब्रोटिक्स:
ये दवाएँ फेफड़ों में दाग़ लगाने वाले कुछ कारकों को रोक कर
फेफड़ों को होने वाला नुकसान धीमा करती हैं। आपको येदवाएँ
रोज़ लेनी पड़सकती हैं।
10
इम्युनोसप्रेसंट:
कई बार इन दवाओं का इस्तेमाल ILD के उपचार के लिये
स्टेरॉइड दवाओं केसाथ किया जाता है, ताकि उत्तेजन को
नियंत्रित रखा जा सके और फेफड़ों को और नुकसान से बचाया
जा सके।
12
उपर्युक्त दवाओं के अलावा, आपको निम्नलिखित सहायक उपचार भी सुझाये जा सकते हैं:
ऑक्सीजन थेरेपी:
हालांकि ऑक्सीजन थेरेपी से फेफड़ों को हुआ नुकसान कम नहीं
होता, लेकिन यह कई तरीकों से लाभकारी हो सकता है। यह
साँस लेना आसान बनाता है, निम्न ऑक्सीजन स्तरों से होने
वाली समस्याएँ कम करता हैऔर आपकी नींद तथा संपूर्ण
स्वास्थ्य में सुधार लाता है।
पल्मोनरी रीहैबिलिटेशन (फेफड़ा पुनर्सुधार):
पल्मोनरी रीहैबिलिटेशन ILD के साथ बेहतर जीवन जीने में
आपकी सहायता के लिये तैयार किया गया एक कार्यक्रम है।
इसमें शारीरिक व्यायाम, आपके फेफड़ों की कार्यक्षमता और
आपकी शक्ति बढ़ाने में सहायक श्वसन तकनीकें शामिल हैं।
साथ ही, इसमें बीमारी से लड़ने में आपकी सहायता के लिये
भावनात्मक सहयोग और आपके लिये सही आहार और
पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करने के लिये पोषण-संबंधी
मार्गदर्शन का भी समावेश है।
उपर्युक्त दवाओं के अलावा, आपको निम्नलिखित सहायक उपचार लेने का सुझाव दिया जा सकता है:
ILD के लक्षणों की रोकथाम
अगर आपको ILD है, तो आपके डॉक्टर स्थिति को नियंत्रित रखने और समस्याओं से बचने के लिये आपको निम्नलिखित उपायों का सुझाव दे सकते हैं।
धुम्रपान बंद करें:
धुम्रपान आपके फेफड़ों को और नुकसान पहुंचा सकता है और
आपकी बीमारी और बढ़ा सकता है।
अच्छा खायें:
संतुलित आहार लेना महत्वपूर्ण है, ख़ास तौर पर जब आपको
ILD हो, क्योंकि बीमारी के कारण स्वस्थ वज़न बनाये रखना
मुश्किल हो सकता है। आपके डॉक्टर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य
के लिये सहायक और पर्याप्त ऊर्जा देने वाले पौष्टिक खाद्य
पदार्थों का सुझाव देंगे। आपके आहार में सब्ज़ियों, फलों,
साबुत अनाज और ख़ास तौर पर प्रोटीन को शामिल करना
महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मांसपेशियाँ बनाने में आपकी
सहायता करता है और आपकी रोग-प्रतिकार प्रणाली को
मज़बूत करता है, जो ILD के प्रबंधन के लिये अहम है। 14
ट्रिगर्स सेबचें:
अगर आप जानते हैं कि कुछ पदार्थों या पर्यावरणों से आपकी
स्थिति बढ़ती है, तो उनसे बचने की कोशिश करें। इसमें धूल,
रसायनों या अन्य उत्तेजकों से बचने का समावेश हो सकता है।
सक्रिय रहें:
हल्की शारीरिक गतिविधि आपको शक्ति देती हैऔर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिये लाभकारी हो सकती है। हालांकि,
हमेशा अपने डॉक्टर से यह जानकारी लें कि किस प्रकार का
व्यायाम आपके लिये उपयुक्त होगा। 1,10,14
ILD को कैसे नियंत्रित रखा जा सकता है?
आपके लक्षणों पर ध्यान रखना:
आपके लक्षण समय के साथ बदल सकते हैं। आपके डॉक्टर
आपकी स्थिति पर ध्यान रखने के लिये कई परीक्षणों का
इस्तेमाल करेंगे। कुछ भी अलग महसूस होने पर अपने डॉक्टर
को जानकारी दें। इससे वे समझ पायेंगे अगर आपकी बीमारी बढ़
रही है और तदनुसार आपका उपचार तय कर पायेंगे।
15
अपने लक्षणों पर ध्यान रखें:
आपके लक्षणों पर ध्यान रखना सहायक हो सकता है। आपकी
नज़र में आने वाली किसी भी नये लक्षण या बदलाव को लिख
कर रखें और उत्तम देखभाल के लिये अपने डॉक्टर को सूचित
करें।
किसी भी बढ़ते लक्षण पर ध्यान दें, जैसे
साँस लेने में तकलीफ़, हल्की गतिविधि करने पर भी
असामान्य रूप से थकान या अस्वस्थ महसूस करना
तेज़श्वसन3 3
निरंतर रहने वाली खाँसी, जो ठीक नहीं होती
अचानक वज़न घटना
मानसिक सहयोग
ILD के उपचार के दौरान सकारात्मक रहने के लिये मानसिक और भावनात्मक सहयोग प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। इसलिये, दोस्तों, परिवार या सहायता समूहों के साथ संपर्क बनाये रखना महत्वपूर्ण है। ये आपकी सहायता कर सकते हैं और ILD के साथ ज़िंदग़ी आसान बना सकते हैं। 10

आत्म-नियंत्रण और मरीज़ शिक्षण
आपके लक्षणों, उपचार और जीवन शैली के बदलावों के प्रबंधन को सीखना ILD के उपचार के दौरान सहायक हो सकता है। मरीज़ शिक्षण यह सीखने में आपकी मदद करता है कि आपकी स्थिति पर असरदार नियंत्रण कैसे रखा जा सकता है। आपकी बीमारी और उसके उपचार को समझना आपको व्यायाम, जीवनशैली में बदलाव और आपकी दवाएँ लेने के लिये प्रतिबद्ध बनाता है, जिससे समय के साथ आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। साथ ही शैक्षणिक कार्यक्रम आपको दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रबंधन के बारे में भी सहायक जानकारी देते हैं। यह आपकी बीमारी के बेहतर प्रबंधन में आपकी सहायता करता है, आपका आत्मविश्वास बढ़ाता और आपकी उपचार योजना का पालन करना आसान बनाता है। 16,17
Reference
- American Lung Association. Interstitial Lung Disease (ILD) | American Lung Association [Internet]. www.lung.org. Available from: Click here
- Althobiani MA, Russell AM, Jacob J, Ranjan Y, Folarin AA, Hurst JR, et al. Interstitial lung disease: a review of classification, etiology, epidemiology, clinical diagnosis, pharmacological and non-pharmacological treatment. Frontiers in medicine. 2024 Apr 18;11.
- Mendes RG, Castello-Simões V, Trimer R, Garcia-Araújo AS, Gonçalves Da Silva AL, Dixit S, et al. Exercise-Based Pulmonary Rehabilitation for Interstitial Lung Diseases: A Review of Components, Prescription, Efficacy, and Safety. Frontiers in Rehabilitation Sciences. 2021 Nov 16;2.
- Lung scarring symptoms and causes. Human Biology. [Internet]. 2024. Available from: Click here
- Sankari A, Chapman K, Ullah S. Idiopathic Pulmonary Fibrosis. StatPearls [Internet]. 2024 Jan.
- Learn about sarcoidosis. | American Lung Association [Internet]. 2024. www.lung.org. Available from: Click here
- What are the different types of ILD? [Internet]. Interstitial Lung Disease (ILD) Patient Education. [cited 2024 Jul 25]. Available from: Click here
- Wu H, Sears LE, Coberley CR, Pope JE. Overall Well-Being and Supervisor Ratings of Employee Performance, Accountability, Customer Service, Innovation, Prosocial Behavior, and Self-Development. Journal of Occupational and Environmental Medicine. 2015 Nov;1.
- Wu H, Sears LE, Coberley CR, Pope JE. Overall Well-Being and Supervisor Ratings of Employee Performance, Accountability, Customer Service, Innovation, Prosocial Behavior, and Self-Development. Journal of Occupational and Environmental Medicine. 2015 Nov;1.
- Interstitial lung diseases. NIH. [Internet]. 2024. Available from: Click here
- Spagnolo P, Bonniaud P, Rossi G, Sverzellati N, Cottin V. Drug-induced interstitial lung disease. European Respiratory Journal. 2022 Mar 24;2102776.
- Comprehensive ILD Treatment Options. NationalJewishHealth. [Internet]. 2024. Available from: Click here
- Interstitial lung diseases. Mayoclinic. [Internet]. 2024. Available from: Click here
- Living with Interstitial lung diseases. [Internet]. 2024. Available from: Click here
- Monitoring Symptoms of ILD. Lungs&You. [Internet]. 2024. Available from: Click here
- Lee JY, Tikellis G, Dowman L, Jones AW, Hoffman M, Mellerick CR, Malaguti C, Khor YH, Holland AE. Self-management interventions for people with pulmonary fibrosis: a scoping review. European Respiratory Review. 2023 Dec 31;32(170).
- Amin R, Vaishali K, Maiya GA, Mohapatra AK, Sinha MK, Bhat A, Bommasamudram T, Acharya V, Gore S. Patient education for individuals with Interstitial Lung Disease: A scoping review. F1000Research. 2024;13.